व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा का स्वागत। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने किया कार्यक्रम। व्यापारियों के लिए क्या बोले ललित देखिए।
साधना न्यूज़ लाइव
1 year ago

व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा का स्वागत। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने किया कार्यक्रम। व्यापारियों के लिए क्या बोले ललित देखिए।
ऋषिकेश
ऋषिकेश नगर उद्योग व्यापार मंडल के दूसरी बार अध्यक्ष बने ललित मोहन मिश्रा का शहर में स्वागत और सम्मान शुरू हो गया है। आज लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने कार्यक्रम आयोजित कर ललित मोहन मिश्रा को फूल मालाओं से लाद दिया और उनका जमकर स्वागत करते हुए सम्मान किया। ललित मोहन मिश्रा ने इस सम्मान के लिए लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन का आभार व्यक्त किया और कहा कि व्यापारियों के हितों की लड़ाई वह सदा लड़ते रहेंगे।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा दूसरी बार अध्यक्ष बनने से काफी खुश और गदगद नजर आ रहे हैं। आज लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के कार्यक्रम में सम्मान पाकर ललित मोहन मिश्रा ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि जिस उम्मीद के साथ व्यापारियों ने उन्हें दोबारा अपने अध्यक्ष के रूप में चुना है। उस उम्मीद को वह कभी भी टूटने नहीं देंगे। व्यापारियों के हितों की लड़ाई पहले से ही सदा लड़ी गई है और भविष्य में भी लड़ी जाती रहेगी। शहर में किसी भी व्यापारी को कोई भी परेशानी होगी तो वह उनकी अपनी परेशानी होगी और उसे परेशानी का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके गले में जो माला व्यापारियों ने डाली है वह माला जिम्मेदारियां की माला है। जिसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम मे विनोद बिष्ट वनीत चावला महेश किंगर अमित सुरी घनश्याम डंग विशाल संगर विकास ग्रोवर कृष्णा कालरा दिनेश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।






मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर