अक्षय तृतीया पर राधा गोविंद जी ने की नौका विहार। हजारों श्रद्धालुओं ने किया दृश्य का दीदार।
साधना न्यूज़ लाइव
1 year ago

अक्षय तृतीया पर राधा गोविंद जी ने की नौका विहार। हजारों श्रद्धालुओं ने किया दृश्य का दीदार।
ऋषिकेश
मधुबन आश्रम में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री राधा गोविंद जी का नौका विहार महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंगल आरती से शुरू हुए कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्णानंद गंगा घाट पर स्वच्छता और गंगा स्वच्छ अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत मधुबन यूथ फॉर्म के बच्चों ने गंगा घाटों पर सफाई की और कचरे को एकत्रित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शाम को राधा गोविंद के दर्शन खुलने पर श्रद्धालुओं को चंदन लगाया और राधा गोविंद जी को नौका विहार कराया। इस अवसर पर मधुबन आश्रम अध्यक्ष श्री परमानंद दास महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया पर किया हुआ दान भजन कोई भी अच्छा कार्य बहुत ही अधिक लाभदायक होता है। इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने समर्थ अनुसार दान पुण्य सेवा करते रहना चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला की अध्यक्ष नीलम बिज्लवान पूर्व अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल सूर्य चंद्र चौहान विजय विष्ट नवीन अग्रवाल सुरेंद्र पंत विनोद वर्मा नरेश अरोड़ा रास बिहारी दास हरि भक्त दास वृंदावन दास आदि भक्त एकत्रित हुए। इस अवसर पर गोविंद जी को पूरा चंदन का लेप किया गया जो कि कई दिनों तक चंदन का घिसकर तैयार किया गया था।



एसएसबी 14वीं वाहिनी और सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट का साझा संकल्प: हरेला पर्व पर डोईवाला कैंप में वृहद पौधारोपण
हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात