दो पक्षों में विवाद:- रेलवे स्टेशन के बाहर किया पथराव

देहरादून में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव में कई लोग चोटिल हुए साथ ही पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पूरी घटना रेलवे स्टेशन परिसर की है जहाँ दो समुदाय के पक्षों के बीच तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए।
जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था जहाँ यूपी के बदायूं से नाबालिक लड़की घर मे बिना बताए अपने प्रेमी से मिलने देहरादून पहुंची थी लेकिन युवक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुवे युवती को वापस भेजने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था जहाँ आरपीएफ ने दोनों को पूछताछ के बाद GRP थानें में बैठा लिया और परिजनों को सूचना दी लेकिन देखते ही देखते रेलवे स्टेशन के बाहर भीड़ जमा होने लगी जिसमें दो समुदाय की अलग-अलग भीड़ थी बजरंग दल के लोगों का आरोप है कि गलियों से आई भीड़ ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वो और भी उग्र हो गए जिनके द्वारा किए गए पथराव में कई चोटिल हो गये और रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थिति काबू करने के लिये एसएसपी अजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और इलाके में गस्त कर मामलें को शान्त करवाया।
इसके अलावा पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर माहौल बिगाड़ने वालों में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।


हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा