बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग में खाई में गिरा ट्रक। ट्रक का आधा हिस्सा खाई में गिरकर गंगा में बहा। ट्रक में मौजूद ड्राइवर और उसकी पत्नी लापता।

देवप्रयाग
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के निकट पानी की बोतल ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में गिर गया। खाई में गिरने से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना में ट्रक के ड्राइवर का केबिन चेचिस से टूट कर गंगा में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रक मालिक से संपर्क किया। पता चला कि ट्रक में ड्राइवर के अलावा उसकी पत्नी मौजूद थी। ड्राइवर का नाम 38 वर्षीय अजय निवासी नजीबाबाद है। जो बिहारीगढ़ से पानी की बोतल लेकर गोपेश्वर जा रहा था। ड्राइवर की पत्नी का नाम राजेश्वरी है। जो जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त मुनि में चाय की दुकान चलती है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि गंगा का बहाव तेज होने की वजह से एसडीआरएफ को गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाने में परेशानी हो रही है। इसलिए टिहरी और श्रीनगर डैम से पानी कम छोड़ने की अपील डैम प्रशासन से की गई है।





सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान
नगर निगम ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन, पार्किंग एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना चंबा में आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी