रुपयों से भरा पर्स छीनकर फरार हुआ बदमाश। घाट रोड पर दिनदहाड़े वारदात से मची सनसनी। पुलिस केस दर्ज कर बदमाश की धरपकड़ में जुटी।

ऋषिकेश
शहर में अति व्यस्त रहने वाली त्रिवेणी घाट रोड पर दिनदहाड़े एक बदमाश महिला का रुपयों से भरा पर्स छीनकर फरार हो गया। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। महिला के पति दिवाकर प्रसाद निवासी ढालवाला ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ त्रिवेणी घाट गंगा दर्शन के लिए आए थे। वापसी में अचानक एक बदमाश पीछे से आया और उनकी पत्नी के हाथ में टंगा पर्स छीन कर फरार हो गया। घटना के दौरान लोगों ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद उन्होंने त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने भी बदमाश को पकड़ने के प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। बताया कि पर्स में सात हजार रुपए नकद एटीएम आधार पैन कार्ड रखे थे। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्दी ही बदमाश को गिरफ्तार कर छीना गया पर्स बरामद किया जाएगा।
Mn






मुंबई में नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव
हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री