जनपद देहरादून में निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर।
साधना न्यूज़ लाइव
4 weeks ago

देहरादून
पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जनहित और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से नागरिक पुलिस के निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कुल 7 निरीक्षकों की नई तैनाती और स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में ऋषिकेश, डोईवाला, डालनवाला और नगर कोतवाली जैसी महत्वपूर्ण जगहों के प्रभारियों को बदला गया है। तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है।
- निरी० श्री यशपाल सिंह बिष्ट – रिजर्व पुलिस लाइन से हटाकर इन्हें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
- निरी० श्री कैलाश चन्द्र भट्ट – ऋषिकेश कोतवाली से स्थानांतरित कर अब इन्हें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नियुक्त किया गया है।
- निरी० श्री हरिओम राज चौहान – इन्हें कोतवाली नगर के प्रभारी पद से हटाकर प्रभारी चुनाव सैल, पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- निरी० श्री राकेश गुसाईं – रिजर्व पुलिस लाइन से अब इन्हें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।
- निरी० श्री कमल कुमार लुण्टी – डोईवाला कोतवाली से हटाकर इन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला भेजा गया है।
- निरी० श्री सन्तोष सिंह कुँवर – डालनवाला कोतवाली के प्रभारी पद से स्थानांतरित कर इन्हें शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, पु०का० (पुलिस कार्यालय) नियुक्त किया गया है।
- निरी० श्री नरेन्द्र सिंह गहलावत – शिकायत प्रकोष्ठ (पु०का०) से हटाकर इन्हें अब प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की कमान सौंपी गई है।
-
नोट: जारी आदेश के मुताबिक यह सभी नियुक्तियां और स्थानांतरण जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग के इस कदम से कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।


एसएसबी 14वीं वाहिनी और सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट का साझा संकल्प: हरेला पर्व पर डोईवाला कैंप में वृहद पौधारोपण
हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात