खालागांव में बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश

खालागांव में बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के खालागांव पहुंचकर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए गांव को जोड़ने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्षति की जानकारी लेते हुए पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान को क्षतिग्रस्त सड़क एवं सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करना आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी पुश्ता निर्माण के कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए खालागांव के नाले में चेक डैम निर्माण का इस्टीमेट तैयार करने को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेक डैम बनने से भविष्य में बरसाती पानी के तेज बहाव से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी और शीघ्रता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा कराया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सुंदर सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


एसएसबी 14वीं वाहिनी और सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट का साझा संकल्प: हरेला पर्व पर डोईवाला कैंप में वृहद पौधारोपण
हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात