चिड़ोंवाली मंदाकनी विहार में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण, एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश

चिड़ोंवाली मंदाकनी विहार में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण, एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चिड़ोंवाली स्थित मंदाकिनी विहार में पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुल पर हुए धंसाव के कारण उत्पन्न स्थिति को गंभीरता से लेते हुए धंसाव वाले स्थान पर तत्काल भरान कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर नए पुल के निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिस स्थान पर पुल का धंसाव हुआ है, वहां तत्काल बैरिकेडिंग की जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल एवं आसपास के क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।
इस अवसर पर बीजेपी नेता सुरेंद्र राणा, मंजू, कुलदीप रावत, विजय ध्यानी, जीएस नहीं, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, ईई बीएन द्विवेदी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






मुंबई में नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव
हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री