डंपर-स्विफ्ट की भीषण भिड़ंत, चार गंभीर घायल SDRF ने कार में फंसे यात्रियों को किया रेस्क्यू

मुनिकीरेती
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर हाईवे पर मालागूंठी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर और स्विफ्ट कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और कार में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण मुताबिक स्विफ्ट कार देवप्रयाग की तरफ जा रही थी, जबकि सामने से आ रहा डंपर देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर बढ़ रहा था। मालागूंठी के समीप दोनों वाहनों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार यात्री अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी ब्यासी से मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कटर व अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए चारों घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। SDRF की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस घायलों की पहचान जुटाने में लगी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।






मुंबई में नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव
हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री