राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट

राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय एवं नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाली राज्य आंदोलनकारियों टेढ़ा रोड निवासी पार्वती बिष्ट नहीं रही। उनके निधन के समाचार आते ही राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर फैल गयी। राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच के संयोजक चंद्रशेखर जोशी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, योगेश सती, नवीन नैथानी,मोहन राम, राज्य आंदोलनकारी पत्रकार हरीश भट्ट ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
उप जिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार , राजस्व उप निरीक्षक राहुल आर्य , प्रभारी निरीक्षक कोतवाल के प्रतिनिधि के रूप में कांस्टेबल सचिन शर्मा ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पंचतत्व में विलीन होने से पहले राज्य आंदोलनकारियों ने दिवंगत पार्वती बिष्ट अमर रहे के नारे लगाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।,उनके बेटे मदन सिंह बिष्ट ,भोपाल सिंह बिष्ट ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि थी। इस अवसर पर पर्वतीय सभा लखनपुर के सचिव जितेंद्र बिष्ट,मोहन कांडपाल, योगेन्द्र मनराल,अजय छिम्बाल , पुष्कर दुर्गापाल , इंदर सिंह मनराल,नवीन नैथानी, योगेश सती, मोहन राम, प्रभात ध्यानी, चंद्रशेखर जोशी सहित बड़ी संख्या में उनके नातेदार, रिश्तेदार, उपस्थित थे।






मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर