शिवालिक नगर क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का मेलाधिकारी ने लिया जायजा

शिवालिक नगर क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का मेलाधिकारी ने लिया जायजा
पुल-सड़क निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से संवाद कर लिए सुझाव
हरिद्वार
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मेला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र के साथ ही आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को शिवालिक नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कुंभ मेला से संबंधित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान मेलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्र में कुंभ मेला की तैयारियों के तहत चल रहे पुल एवं सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों के सुधार, पार्किंग व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण तथा जन-सुविधाओं से संबंधित कार्यों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े प्रमुख मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं विकास कार्यों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।
इस दौरान मेलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा तथा क्षेत्र के अन्य स्थानीय लोगों के साथ कुंभ की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा कुंभ के दौरान जन-सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव लिए। मेलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के सुझाव व्यवस्थाओं को अधिक उपयोगी और व्यवहारिक बनाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न विभागों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, एचआरडीए के उद्यान अधिकारी ए.आर. जोशी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर