विकसित भारत @2047 के संकल्प के वाहक देश के युवा – गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विकसित भारत @2047 के संकल्प के वाहक देश के युवा – गणेश जोशी
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। जिसको आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई, जिसने स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है, उसी प्रकार मन और विचारों की स्वच्छता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि मन में गंदगी और नकारात्मकता है तो उसे भी दूर कर अपने मन को स्वच्छ रखना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए और इसे केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए अपने दैनिक जीवन और विचारों में शामिल करना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के संकल्प के वाहक देश के युवा हैं। युवा शक्ति के संकल्प और सहभागिता से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुण, प्रधानाचार्य अरुण सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अभिनव मदवाल, भावना बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शिक्षकगण उपस्थित रहे।






मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर