देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को अपने कैम्प कार्यालय में छावनी परिषद देहरादून एवं लंढौर के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सैन्य अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान देहरादून एवं लंढौर छावनी क्षेत्र में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छावनी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित विकास कार्यों के समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं छावनी परिषद के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।
बैठक में डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरएस थापा, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद देहरादून अनंत आकाश तथा मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी उपस्थित रहे।






मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर