एरीज में हिंदी पखवाड़े के तहत हुए पुरस्कार वितरण, राजभाषा पुरस्कार के लिए डॉ. तिवारी सम्मानित

एरीज में हिंदी पखवाड़े के तहत हुए पुरस्कार वितरण, राजभाषा पुरस्कार के लिए डॉ. तिवारी सम्मानित
नैनीताल
सरोवर नगरी से लगभग 6 किलोमीटर दूर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार द्वारा राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित
प्रो. गिरीश रंजन तिवारी रहे। इस अवसर पर राजभाषा पुरस्कार के लिए डॉ. तिवारी को भी सम्मानित किया गया।
सम्बोधन में
प्रो. तिवारी ने हिंदी के माध्यम से वैज्ञानिक विषयों को आमजन तक पहुंचाने का महत्व व तरीके सुझाए।
डॉ. तिवारी ने हिंदी भाषा के वैज्ञानिक आधार की विस्तृत रूप से व्याख्या करते हुए
वैज्ञानिक जागरूकता को हिंदी में बढ़ावा देने का आह्वान कर प्रतिभागियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे हिंदी भाषा के शब्द अंग्रेजी में भी लोकप्रिय हो रहे हैं और अंग्रेजी शब्दकोष में शामिल किए जा रहे हैं।
एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नजा ने सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़े के समन्वयक मोहित जोशी ने पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जिनमें निबंध लेखन, अनुवाद, नारा लेखन, आशुभाषण तथा वर्ग पहेली आदि शामिल रहीं। डॉ. तिवारी और डॉ. मनीष ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर बताया गया कि एरीज, संस्थान को नराकास के लगभग 50 सरकारी कार्यालयों में राजभाषा गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त है।






मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर