72 सीड़ी गंगा घाट पर युवक ने लगाई छलांग। आत्मघाती कदम उठाने के नहीं पता कारण। पुलिस और SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।
साधना न्यूज़ लाइव
2 years ago

ऋषिकेश डेस्क
ऋषिकेश के 72 सीड़ी गंगा घाट पर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में चलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन गंगा में चलाना शुरु किया है। फिलहाल युवक का गंगा में कुछ पता नहीं चला है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि 72 सीड़ी गंगा घाट पर एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी लेने के बाद एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया है। लेकिन गंगा में युवक का कुछ पता नहीं चला है। चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि युवक की पहचान 21 वर्षीय गौतम अरोड़ा निवासी मनीराम रोड के रूप में हुई है। जो ग्राफिक एरा देहरादून का छात्र है। गंगा घाट पर गौतम की चप्पल और मोबाइल मिला है। गौतम ने जान देने जैसा कदम क्यों उठाया है। इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। घटना के बाद से परिजन सदमे में है। फिलहाल जल पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर गौतम के परिजन भी मौके पर मौजूद है। सूत्रों का कहना है कि गौतम अरोड़ा ने गंगा में छलांग लगाने से पहले अपने मोबाइल से बड़े भाई को एक मैसेज किया। जिसमें उसने मम्मी पापा का ख्याल रखने का जिक्र किया है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि उनकी टीम 72 सीड़ी गंगा घाट से लेकर बैराज तक सर्च ऑपरेशन चला रही है। गोताखोर भी युवक के सर्च के लिए प्रयास कर रहे हैं।





सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान
नगर निगम ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन, पार्किंग एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना चंबा में आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी