डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार को मिला प्रतिष्ठित ‘गंगा सेवा सम्मान’

डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार को मिला प्रतिष्ठित ‘गंगा सेवा सम्मान’
हिमालयी जैव विविधता एवं गंगा नदी के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
रामनगर- पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘गंगा सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय गंगा नदी दिवस एवं गंगा महोत्सव के अवसर पर 4 नवंबर 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में गंगा विश्व धरोहर मंच की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान हिमालयी जैव विविधता तथा राष्ट्रीय नदी गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करता है। सम्मान मिलने से महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सम्मान समारोह में गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल, श्याम स्मृति वन एवं जैविक समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह पोखरियाल तथा नीला फाउंडेशन के अध्यक्ष विषन सिंह बनेशी ने डॉ. परमार को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। डॉ. परमार की इस उपलब्धि को पर्यावरण संरक्षण, हिमालयी पारिस्थितिकी एवं प्राकृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे. (डॉ.) मोहन चंद्र पांडे सहित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दून विहार वार्ड में ₹268.31 लाख के विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
बाल दिवस के उल्लास और 90 के दशक के सदाबहार गीतों से सजी यादगार सांस्कृतिक संध्या
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवंबर को कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान