लापता नाबालिग के साथ हुआ रेप। सहेली ने रचा षड्यंत्र। तीन आरोपी गिरफ्तार।
साधना न्यूज़ लाइव
1 year ago

ऋषिकेश डेस्क
शहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक नाबालिग को उसकी सहेली ने अपने दोस्तों से हवस का शिकार बनवा दिया। नाबालिग घर नहीं लौटी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह जांच पड़ताल कर नाबालिग को हवस के पुजारियों से छुड़ाया और आरोपियों को षड्यंत्रकारी सहेली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद सहेली सहित तीन आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को एक महिला ऋषिकेश कोतवाली पहुंची। जिसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 25 नवम्बर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले में जांच की। 30 नवंबर को किसी तरह पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली महक और हेमंत शर्मा उसे बहला फुसला कर अपने साथ एक होटल में ले गए। जहां हेमंत ने शशांक यादव के साथ कमरे में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया और उनको गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले में अग्रिम जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जिस होटल में घटना हुई है उस होटल की जांच और संचालक से पूछताछ की जाएगी कि आखिरकार नाबालिग होटल के कमरे में कैसे गई। विवेचना में यदि होटल संचालक की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

सप्तशती कार्यक्रम में महिलाओं की शक्ति को जागृत करने का प्रयास। भगवती देवी पूर्णानंद सरस्वती शिशु मंदिर महाराष्ट्र भवन में कार्यक्रम।
इनरव्हील द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हिंसा रोकने को “ऑरेंज द वर्ड” स्कूटी एवं कार रैली का आयोजन।
विवेक तिवारी बने बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष। अन्य पदों पर भी सौंपी गई जिम्मेदारी। रंजन अंतवाल को बनाया मीडिया कोर्डिनेटर।
धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि एवं मीराबाई जयंती। स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना ने किया एकल काव्य पाठ।
सीपेट लखनऊ ने मनाया हिंदी पखवाड़ा। कवि सम्मेलन के साथ ई पत्रिका का हुआ विमोचन।