यूपी के तीन चोर गिरफ्तार। शहर में हुई चार चोरियों का हुआ खुलासा। किन-किन चोरियों का मिला सामान देखिए खबर।
साधना न्यूज़ लाइव
2 years ago
Oplus_131072


ऋषिकेश डेस्क
ऋषिकेश में एक के बाद एक चार चोरी कर पुलिस की नाक में दम करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो चाकू, एक 32 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों का एक साथी अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी आपराधिक मामलों में पहले भी कई राज्यों में जेल की हवा खा चुके हैं।
बता दे कि चोरी और सड़क दुर्घटनाओं के मामले में सख्त दिखाई दे रही एसपी देहात जया बलूनी ने मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए सोने चांदी के जेवरात, भगवान की मूर्तियां, मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। सभी शातिर चोर हलवाई और पुताई का काम करते हैं। जो हलवाई का काम करने कई बार ऋषिकेश आ चुके हैं और इस दौरान उन्होंने बंद पड़े घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेनी कुमार, संजय और विकास निवासी हस्तिनापुर मेरठ के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी का नाम मोहित निवासी मुरादाबाद है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस और एसओजी कर रही है।
एसपी देहात ने बताया कि सेनी कुमार पर कई राज्यों में आपराधिक मामलों के 19 मुकदमे दर्ज हैं। संजय पर भी आठ मुकदमे दर्ज है। जबकि विकास पर चार मुकदमे दर्ज हैं। सभी मामलों में तीनों आरोपी कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी पुलिस कर रही है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक जिन चोरियों का खुलासा हुआ है उनमें मीरा नगर निवासी आदेश कुमार, गंगा विहार कॉलोनी निवासी सुधांशु थपलियाल, सुमन विहार निवासी अर्जुन मालिक और मीरा नगर निवासी रविंद्र सिंह कैंतूरा के घर हुई चोरी शामिल है। इसके अलावा ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमित ग्राम में हुई दो चोरियों का खुलासा होना अभी बाकी है। इसके अलावा रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत भी तीन चोरियों हो रखी है। जिनके खुलासे के प्रयास करने के दावे पुलिस ने किए हैं।
ऋषिकेश के कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया एसओजी प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, कविंद्र राणा, कांस्टेबल दुष्यंत, दिनेश मेहर, अभिषेक, सौरभ वालिया, सुमित कुमार, एसओजी से मनोज कुमार, नवनीत नेगी, सोनी कुमार के साथ पूरी टीम को इस खुलासे पर पुलिस कप्तान अजय सिंह ने शाबाशी दी है।

चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय