पीछा चोरों का मुठभेड़ हथियारबंद बदमाशों से। एक बदमाश के पैर में लगी गोली। देसी तमंचा जिंदा कारतूस खोखे बरामद। देखें वीडियो।
साधना न्यूज़ लाइव
2 years ago


ऋषिकेश डेस्क
जनपद हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने अपना बचाव किया और जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में मारी। घायल बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा है। जबकि दो बदमाश कार छोड़ अंधेरा होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है। मौके पर पुलिस को बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जनपद देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि रायवाला थाना क्षेत्र हुई चार चोरियों का खुलासा करने का प्रयास पुलिस कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि चोरों की कार रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रही हैं। सूचना के आधार पर हरिद्वार देहरादून पुलिस और एसओजी ने कार का पीछा किया। बहादराबाद पहुंचने पर चोरों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने पर पुलिस को पता चला कि कार सवार केवल चोर नहीं बल्कि हथियारबंद बदमाश है। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने बदमाश को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान दो बदमाश अंधेरा होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना स्थल से पुलिस को बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और खोखे बरामद हुए। पुलिस कप्तान ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान फरमान निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जिसने रायवाला थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। बदमाश पहले भी आपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुका है। बदमाश के खिलाफ कितने मुकदमे किस राज्य में दर्ज है। इसकी जानकारी की जा रही है। बदमाशों की कर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। कार के अंदर पुलिस को तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है।

चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय