महाकुंभ को हरित कुंभ बनाने के प्रयास तेज। एक थाली एक थैला अभियान को मिला एम्स का सपोर्ट।
साधना न्यूज़ लाइव
1 year ago





ऋषिकेश डेस्क
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ को डिस्पोजल मुक्त बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संस्था का एक थैला एक थाली अभियान को एम्स ऋषिकेश ने भी अपना सपोर्ट दिया है। एम्स की निदेशक डॉक्टर मीनू सिंह ने अपने संस्थान की ओर से संस्था को 300 थाली और थैले उपलब्ध कराए हैं। बता दे कि एम्स में आज थाली और थैले देने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संस्था से जुड़े हेमंत गुप्ता और उनकी टीम को बुलाया। उनके अभियान के बारे में एम्स की निदेशक डॉक्टर मीनू सिंह ने पूरी जानकारी हासिल की। फिर उनको मौके पर 300 थाली और थैले प्रयागराज महाकुंभ में भेजने के लिए दिए। निदेशक डॉक्टर मीनू सिंह ने संस्था के प्रयासो की सरहाना की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रयास नहीं बल्कि लोगों के लिए संदेश है कि भविष्य के लिए यदि पर्यावरण को संरक्षित करना है तो इस प्रकार के प्रयास किए जाने जरूरी हैं। इस प्रकार के प्रयासों में अन्य संस्थाओं को भी आगे आने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संस्था से जुड़े हेमंत गुप्ता ने बताया कि शहर से अब तक 5000 से ज्यादा थाली और थैले प्रयागराज महाकुंभ में भेजे जा चुके हैं। जो थाली और थैले एकत्रित हो रहे हैं उनको भी महाकुंभ के लिए भेज दिया जाएगा। इसका मकसद महाकुंभ को डिस्पोजल मुक्त हरित महाकुंभ बनाने का है। पूरे देश से 10 लाख से अधिक थाली और थैले महाकुंभ में पहुंचेंगे। जिनके प्रयोग किए जाने से करीब एक करोड़ डिस्पोजल का खाने में उपयोग नहीं होगा। कार्यक्रम के दौरान दिनेश बिष्ट, मंजू बडोला, विनोद भट्ट, जितेंद्र फौजी, राजेंद्र पंवार, दीपक जखमोला, आशीष, विजय, जितेंद्र गैरोला आदि उपस्थित रहे।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।