स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत में चुनाव की सरगर्मी तेज। माधव अग्रवाल को कांग्रेसियों का एक मत से समर्थन। आरक्षित हुई सीट तो गीता गुप्ता की दावेदारी। चारों वार्ड से भी सामने आए प्रबल दावेदार।

ऋषिकेश डेस्क
ऋषिकेश में गंगा पार स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। कांग्रेस के जिला प्रभारी जोत सिंह गुनसोला ने बैठक कर चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया है। इसी के साथ चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले दावेदारों के नाम भी लिए हैं।
बता दे कि आज कांग्रेस के जिला प्रभारी जोत सिंह गुनसोला स्वर्गाश्रम जोंक पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर एक बैठक भी हुई। जिसमें नगर पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। बैठक में नगर पंचायत के चार वार्डो में चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों ने जिला प्रभारी के सामने अपने दावेदारी भी पेश की। वार्ड नंबर एक से नितिन पयाल, मीनाक्षी पयाल, ऋषभ अग्रवाल, हर्षिका अग्रवाल, वार्ड दो से जसपाल बिष्ट, सरोज देवी, वार्ड तीन से पार्वती नेगी, हर्षित मेहर, वार्ड चार से मुरलीधर शर्मा, पिंकी शर्मा, सुभाष शर्मा, जयपाल कुमार और अंकित गुप्ता ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से माधव अग्रवाल का नाम जिला प्रभारी के सामने रखा गया है। यदि अध्यक्ष पद की सीट आरक्षित होती है तो ओबीसी कोटे से गीता गुप्ता ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिला प्रभारी जोत सिंह गुनसोला ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव जीतने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदेश तोमर ने यह सारी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राजेंद्र शाह, विनोद डबराल, देवेंद्र राणा, रवि कुमार, नारायण सिंह रावत, चेतन चौहान, अनिल कुमार, पार्वती नेगी, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा