ऋषिकेश
नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की सूची जारी होने के बाद दावेदारों के चेहरे सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी से वार्ड नंबर 27 बैराज कॉलोनी के लिए भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राजीव कालरा ने अपनी ताल ठोकी है। उन्होंने जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा और मंडल अध्यक्ष को अपने दावेदारी का पत्र दे दिया है। फिलहाल इस वार्ड में अभी भारतीय जनता पार्टी से और किस-किस ने दावेदारी की है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वर्ष 2018 में इस वार्ड से भाजपा के शौकत अली ने जीत हासिल की थी। राजीव कालरा ने बताया कि वार्ड नंबर 27 बैराज कॉलोनी से उन्होंने अपनी दावेदारी भाजपा जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत कर दी है। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी हाई कमान उन्हें वार्ड नंबर 27 में चुनाव जीतने का मौका जरूर देगी। बता दें कि राजीव कालरा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। विधानसभा चुनाव हो या नगर निकाय चुनाव रहे हो, सभी चुनाव में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चार चुनाव में भी उन्होंने अपना अहम योगदान दिया है।