एसटीपी प्लांट से क्लोरोसिन गैस का हुआ रिसाव। फायर SDRF प्लांट कर्मचारियों ने पाया काबू। क्षेत्र में बड़ी अनहोनी की घटना टली।

ऋषिकेश डेस्क
ऋषिकेश के निकट श्यामपुर लक्कड़ घाट स्थित 26 एमएलडी के एसटीपी प्लांट में लगे सिलेंडर से क्लोरीन गैस का अचानक रिसाव हो गया। सिलेंडर का वाल बंद नहीं होने से प्लांट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद संयुक्त टीम ने सिलेंडर से रिसाव हो रही क्लोरीन गैस का वाल बंद करने में सफलता हासिल की। जिसके बाद प्लांट कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

बता दे कि क्लोरीन गैस का इस्तेमाल एसटीपी प्लांट में अपशिष्ट जल उपचार के लिए किया जाता है। क्लोरीन गैस से लोगों को आंख, नाक, गले में जलन के साथ खांसी और सांस लेने में दिक्कत होती है। फेफड़ों में सूजन और ज्यादा मात्रा में क्लोरीन गैस सांस के रास्ते पेट में जाने से लोगों की मौत होने की संभावना भी बनती है। आज एसटीपी प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव यदि समय से नहीं रुकता तो बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि क्लोरीन गैस का रिसाव होने वाले सिलेंडर को प्लांट से अलग कर दिया गया है। फिलहाल सिलेंडर से गैस का रिसाव नहीं हो रहा है। क्लोरीन गैस सिलेंडर में 600 लीटर गैस मौजूद थी। जिसमें से 100 लीटर गैस का रिसाव हुआ है।






मुंबई में नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव
हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री