नए साल के जश्न पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा। पर्यटकों को मिलेगी सुरक्षा और व्यवस्था। नशा करने और परोसने वालों पर होगी कार्रवाई।

ऋषिकेश डेस्क
क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पौड़ी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस पर्यटकों को सुरक्षा और व्यवस्था देगी। इसके अलावा नशा करने और नशा परोसने वालों पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। शांति भंग करने वालों को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। इस संबंध में जनपद पौड़ी के पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने लक्ष्मण झूला थाने में होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट, कैंप और ट्रेवल्स संचालकों के अलावा व्यापार मंडल के साथ बैठक की है।
उनसे क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर चर्चा की है। जश्न को सुरक्षित और व्यवस्थित संपन्न कराने को लेकर कुछ अहम निर्णय भी लिए हैं। जिसमें सबसे पहले नशा करने और नशा परोसने वालों को पुलिस कप्तान ने कड़ी चेतावनी दी है। रेव पार्टी नहीं करने के लिए भी सख्त निर्देश दिए हैं। रात 10 के बाद डीजे नहीं बजाने के लिए भी कहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी को तीसरी आंख से संदिग्धों पर नजर रखना के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा होटल कैंप रिजॉर्ट आदि में अचानक छापेमारी कर मानकों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।



एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण