नैनीताल में रोडवेज सड़क दुर्घटना का शिकार। पुलिस और SDRF कर रही रेस्क्यू। तस्वीर देखकर कांप रहा दिल।



नैनीताल
जनपद नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में एक रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। बस में 20 से 25 लोगों के होने की संभावना जताई गई है। बस हादसे में घायल लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की दो टीम पहुंच चुकी है। घटना में कितने लोग घायल हुए हैं यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चला रही है। बस भीमताल से हल्द्वानी जा रही थी। रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही पहले पुलिस और फिर एसडीआरएफ की टीम आपदा उपकरणों को लेकर मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम बस में फंसे लोगों को बाहर निकलने का काम कर रही है। घटना के क्या कारण रहे और कितने लोग घायल हुए हैं जल्द ही इसकी जानकारी आप तक पहुंचाई जाएगी।


मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना