नए साल में होगा राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन। बैठक में लिया गया निर्णय।

ऋषिकेश।
राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संगठन कार्यालय में किया गया। बैठक में अभिकर्ताओं की समस्याओं, संगठन का लेखा-जोखा एवं नई कार्यकारिणी के संबंध में वार्तालाप हुई। बैठक में अभिकर्ताओ कि समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया और निस्तारण भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता के के सचदेवा अध्यक्ष, संचालन अजय गुप्ता महामंत्री ने किया। संगठन के उपाध्यक्ष हंसराज मंदौलिया ने बताया कि राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन ऋषिकेश की 2 वर्षीय कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। नई कार्यकारिणी का गठन जनवरी 2025 में किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष अजय ब्रेजा ने संगठन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

यह भी निर्णय लिया गया कि शहर के समाज सेवियों को समय-समय पर संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा और उनके विचारों को अमल में लाया जाएगा। बैठक में गीता सचदेवा, गोल्डी ब्रेजा ,रीना ढींगरा ,मंजू शर्मा, रेखा शुक्ला, शशि मिश्रा, संगीता गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, शिखा ब्रेजा, रमा गौतम, अनीता रैना ,रविंद्र प्रकाश भारद्वाज, हंसराज मंदोलिया, शिवकुमार गौतम, योगेश ब्रेजा, राजेंद्र रैना व तमाम सदस्य उपस्थित रहे।



एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण