हरिद्वार
12वीं जगन्नाथ रथ यात्रा हरिद्वार में बड़े ही हर्षोल्लास से निकाली गई। जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ मधुबन आश्रम अघ्यक्ष परमानंद दास महाराज और हरिद्वार के सीओ सिटी जूही मनराल ने संयुक्त रूप से किया। इस रथ यात्रा में बड़े ही संख्या में लोगों ने शरद मौसम में भाग लिया। जगह-जगह सामाजिक व्यापारी धार्मिक संस्थाओं ने रथ यात्रा का स्वागत किया। पुष्प वर्षा के साथ भक्तों को जलपान कराया। रथ यात्रा के समापन पर देवपुरा चौक स्थित भारत सेवा आश्रम संघ में विशाल भंडारा किया गया। यात्रा को सफल बनाने में कैलाश केशवानी, अमित नाथ, नरेश ठाकुर, आशीष बंसल, विनय सिंघल, अनिल सिंघल, रविकांत अग्रवाल, गिरीश सहगल, दिनेश कुकरेजा, गौरव अरोड़ा, सनी अरोरा, संजय मोदी, बंटी भाटिया, पंकज, अरोड़ा लस्सी, हेमंत कालरा इत्यादि लोगों ने सहयोग प्रदान किया। अलवर के पूर्व सांसद सांसद बालक नाथ योगी भी उपस्थित हुए।