कार से सप्लाई हो रही शराब पुलिस ने पकड़ी। कार को सीज कर तस्कर को किया गिरफ्तार। शराब के संबंध में पुलिस की जांच शुरू।

मुनिकीरेती
ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से शराब की 15 पेटी पकड़ी है। शराब तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया है। कार को भी अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुनिकीरेती के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल के निर्देश पर आज ढालवाला में चौकी प्रभारी आशीष शर्मा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध कार पुलिस की चेकिंग को देख सड़क किनारे रुक गई। शक होने पर पुलिस ने कार के निकट जाकर तलाशी ली तो कार से पुलिस को शराब बरामद हुई। शराब तस्कर की पहचान संजय कुमार गुमानीवाला श्यामपुर के रूप में हुई है। शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई होनी थी। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि यह शराब कहीं चुनाव में तो नहीं खपाई जानी थी।



एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण