पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा युवक। पुलिस में मची खलबली। क्या है मांग देखिए खबर।



ऋषिकेश
ऋषिकेश के निकट श्यामपुर स्थित पेट्रोल पंप पर टायर पंचर का काम करने वाला युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को नीचे उतरने का प्रयास कर रहे हैं। युवक पेट्रोल पंप बिकने के बाद टायर पंचर का काम करने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है।
बता दे कि आज सुबह श्यामपुर स्थित पेट्रोल पंप पर टायर पंचर का काम करने वाला अनूप थपलियाल हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। नजरा स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने युवक को समझा बूझकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया है। लेकिन युवक नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं है। युवक का कहना है कि जब तक पेट्रोल पंप खरीदने वाला नया मालिक आकर उसको जगह उपलब्ध कराने का भरोसा नहीं देता तब तक वह भरी ठंड में टावर से नीचे नहीं उतरेगा। वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस पेट्रोल पंप मालिक से भी संपर्क कर रही है। फिलहाल युवक टावर पर चढ़ा है और उसको नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। बता दे कि श्यामपुर स्थित एक पेट्रोल पंप बिक चुका है और इस पेट्रोल पंप पर युवक टायर पंचर लगाने का काम करता है पेट्रोल पंप बिकने के बाद युवक का ठिकाना छिन गया है। इसलिए युवक ने ठिकाना पाने के लिए अपनी मांग को लेकर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया है।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना