निर्दलीय प्रत्याशी के फाड़ दिए बैनर और होल्डिंग। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी यश अरोड़ा के क्षेत्र में लगे बैनर और होल्डिंग लगातार फाड़े जा रहे हैं। घटना से आहत होकर यश अरोड़ा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
निर्दलीय प्रत्याशी यश अरोड़ा ने बताया कि वह वार्ड नंबर 10 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने प्रचार प्रसार के लिए जगह-जगह बैनर और होर्डिंग लगाए हैं। लेकिन लगातार उनके बैनर और होल्डिंग को असामाजिक तत्व फाड़ रहे हैं। जिससे उनका प्रचार प्रसार पूरी तरीके से नहीं हो पा रहा है। कई बार होर्डिंग्स और बैनर फाड़ने की घटना से आहत होकर उन्होंने कोतवाली पुलिस को हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पुलिस ने तहरीर रिसीव कर ली है। मामले में अपनी जांच भी शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर जल्दी ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।






सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान
नगर निगम ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन, पार्किंग एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना चंबा में आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी