मेवाती गैंग के सदस्य हुए गिरफ्तार। आधा दर्जन महिलाओं की चेन की साफ। कैसे बचाना है देखिए खबर।

ऋषिकेश
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने मेवाती गिरोह की चार महिलाओं सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने आधा दर्जन सोने की चेन बारामद की है। आरोपियों ने कुछ दिनों पहले गीता भवन में चल रहे सत्संग के दौरान यह सोने की चेन महिलाओं के गले से साफ की थी।
सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि मेवाती गिरोह के पकड़े गए सभी सदस्य फरीदाबाद हरियाणा और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुषमा प्रीति रीना रश्मि और वकील के रूप में हुई है। आरोपियों से बरामद सोने की चेन की कीमत साड़े सात लाख रुपए है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल की पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते हैं और मौका देखकर महिलाओं के गले से सोने की चेन साफ कर फरार हो जाते हैं। कुछ दिन पहले इन सभी सदस्यों ने गीता भवन में चल रहे सत्संग के दौरान आधा दर्जन के करीब महिलाओं के गले से सोने की चेन साफ की थी। घटना के बाद पुलिस के पास एक महिला की शिकायत की प्राप्त हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच को आगे बढ़ाया था। इसी कड़ी में आज मेवाती ग्रुप के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बड़े खुलासे के लिए पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम दिया जा रहा है।

टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन