श्रीनगर
जनपद पौड़ी की श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने चार वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने गुलदार की खाल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरे से चार वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान सफारी लाल, बसंतू लाल निवासी रुद्रप्रयाग, सर्जन और रोशन निवासी घनसाली के रूप में हुई है। सफारी लाल और बसंतू लाल रिश्ते में चाचा भतीजे हैं और इन्होंने ही कुछ समय पहले गांव में गुलदार का शिकार किया है। रोशन लाल और सुरजन लाखों रुपए में गुलदार की खाल खरीदने के इच्छुक थे, इसलिए वह खाल को लेकर श्रीनगर पहुंचे थे। इससे पहले की होटल में सौदा तय हो पता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि मामले में पुलिस ने अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।