टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

लक्ष्मणझूला
भीड़भाड़ वाले गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के सामान पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गैंग को पुलिस ने बेनकाब किया है। मुस्तैद पुलिसिंग और सटीक जांच के चलते पुलिस ने एक घटना में शामिल 3 टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से टपाया का शत्-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि दिल्ली निवासी नरेश कुमार वर्मा ने कोतवाली लक्ष्मणझूला में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गीता भवन के पास गंगा घाट पर स्नान करते समय किसी अज्ञात चोर ने उनका बैग उड़ा लिया। बैग में करीब 14 से 15 हजार रुपये की नकदी, आईफोन, कीमती घड़ी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहन फुटेज खंगाली। जिसमे टप्पेबाज दिखाई दिए। सुरागरसी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को बाईपास तिराहा लक्ष्मणझूला से धर दबोचा। पकड़े गए तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो यहां घाटों पर रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। आरोपियों की पहचान परेश अमरसिंह शालुंके, विनोद प्रदीप शालुंके और विक्रान्त अनिल परमाल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इन आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस से भी संपर्क साध रही है।







IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण