गंगा में राफ्टिंग सत्र का हुआ समापन, बढ़ते जलस्तर के कारण आज से लगा प्रतिबंध


मुनिकीरेती
साहसिक खेलों के शौकीनों और ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर है। मुनिकीरेती-कौड़ियाला इको टूरिज्म जोन के अंतर्गत गंगा में संचालित होने वाली रोमांचक राफ्टिंग का आनंद अब पर्यटक नहीं उठा पाएंगे। हर साल की तरह इस साल भी राफ्टिंग सत्र अपने निर्धारित समय 30 जून को समाप्त हो गया है और आज से इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मानसून की दस्तक के साथ ही गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, पर्यटन विभाग की उम्मीदों के मुताबिक इस बार राफ्टिंग अपने तय समय यानी 30 जून तक सफलतापूर्वक संचालित हो सकी। पिछले साल 2025 की बात करें, तो गंगा के डेंजर जोन के करीब पहुंचने के कारण राफ्टिंग को समय से पहले यानी 24 जून को ही बंद करना पड़ा था। सत्र के अंतिम दिनों में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पर्यटन विभाग बेहद सतर्क नजर आया। जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि मानसून सीजन की समाप्ति और जलस्तर सामान्य होने के बाद, आगामी सितंबर महीने में नए राफ्टिंग सत्र की शुरुआत की जाएगी। तब तक के लिए गंगा की लहरों पर पर्यटकों का यह रोमांचक सफर थम गया है।

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी
मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान
चार सहायक अभियंताओं पर उत्तराखंड शासन और सिंचाई विभाग कब करेगा कठोर कार्रवाई
जनपद देहरादून में निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर।
चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।