अल्मोड़ा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। 36 यात्रियों की मौत 26 यात्री घायल। प्रथम दृष्टि ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह। 6 घायल एयरलिफ्ट कर एम्स में भर्ती।

अल्मोड़ा डेस्क
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिरी है। हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से 6 घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जहां दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है। एम्स में घायलों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर अस्पताल में घायलों का हाल जाना है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवहन विभाग के दो अधिकारियों पर कार्रवाई की है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं करने के निर्देश डॉक्टर को दिए हैं। उन्होंने भगवान से सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने और मरने वाले यात्रियों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करी है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों को सहनशीलता देने की प्रार्थना भी भगवान से की है।

बता दे कि इस सड़क दुर्घटना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। 37 सीटर बस में 62 यात्रियों के होने की जानकारी अभी तक सार्वजनिक हो चुकी है। प्रशासन ने घटना में मरने और घायल होने वाले यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है। प्रथम जांच में पता चला है कि ओवरलोडिंग होने की वजह से ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन