यूआईटी के छात्र आदित्य की गंगा में डूबने से मौत। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान फिसला पैर। SDRF ने छात्र का शव गंगा से किया बरामद।


ऋषिकेश
ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन के नीम बीच पर यूआईटी कॉलेज देहरादून का छात्र नहाने के दौरान गंगा में डूब गया है। एसडीआरएफ की टीम ने छात्र को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाला। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक आदित्य कुमार निवासी मधुबनी बिहार हाल निवासी देहरादून यूआईटी कॉलेज केंपस अपने तीन दोस्तों के साथ तपोवन के नीम बीच पर नहाने के लिए पहुंचा। इस दौरान आदित्य का पैर फिसला और वह गंगा में डूब गया। दोस्तों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ ही देर में डीप डाइवर मातवर सिंह ने आदित्य को गंगा की गहराई में डुबकी लगाकर बाहर निकाल लिया। जिसे बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आदित्य के गंगा में डूब कर मरने की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। आदित्य देहरादून के यूआईटी कॉलेज का छात्र है। इसलिए कॉलेज प्रबंधन को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।

जनपद देहरादून में निरीक्षकों के हुए ट्रांसफर।
चारधाम ट्रांजिट कैंप में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप। पुलिस ने मॉक ड्रिल से परखी दक्षता। कई विभागों ने दिखाया आपसी तालमेल।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र