नैनी झील में चला विशेष सफाई अभियान

नैनी झील में चला विशेष सफाई अभियान
नैनीताल (ललित जोशी)- सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो जाने से शहर का कूड़ा करकट नैनी झील में बारिश के चलते नालियों के द्वारा समा गया। हल्की बारिश होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नैनी झील में से कूड़ा करकट निकाला। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर रितेश साह, यशपाल सिंह रावत,धीरज बिष्ट, संजय घिल्डियाल, आनंद बिष्ट, सिध्दि, आशीष मेहता आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नैनी झील की सफाई की ओर जमकर कूड़ा करकट उठाकर यूटिलिटी वाहन के द्वारा शहर से बाहर भिजवाया। उन्होंने आमजनमानस के साथ साथ पर्यटकों से भी अपील की है झील में कूड़ा करकट कचरा प्लास्टिक की बोतल आदि न डाले और न नालियों में फेंके इसको साफ स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसी नैनी झील के पानी को छानकर व मशीनों के माध्यम से फिल्टर कर आमजनमानस इसको पीने के लिए प्रयोग करते हैं साथ ही होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे आदि में ठहरने वाले पर्यटक भी इस पानी का पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आप सभी से गुजारिश है कि नैनी झील को स्वच्छ रखने में सहयोग दे।

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
13 सितम्बर की रात्रि पारंपरिक जागर, 14 सितम्बर को होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
हल्द्वानी प्रकरण में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह बहुगुणा की जबरन गिरफ्तारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, वार्डों में ताबड़तोड़ जांच
महिलाओं के साथ बढ़ती असमानता और हिंसा के खिलाफ प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन
पशुपालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र