महिलाओं के साथ बढ़ती असमानता और हिंसा के खिलाफ प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन

महिलाओं के साथ बढ़ती असमानता और हिंसा के खिलाफ प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन
रामनगर (विमला अधिकारी)- रामनगर लखनपुर चुंगी स्पोर्ट्स क्लब में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों को प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की अध्यक्ष बिंदु गुप्ता, महासचिव रजनी और पूर्व अध्यक्ष शीला शर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 5-6 सितंबर को चौथे सम्मेलन अग्रवाल सभा में आयोजित किया जाएगा।
संगठन की अध्यक्ष बिंदु गुप्ता ने बताया कि प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का स्थापना सम्मेलन 2013 में हुआ था। अपनी स्थापना के समय से ही हम समाज में महिलाओं की दोहरे दर्जे के खिलाफ व उनके हक-अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे है। सम्मेलन 5 सितंबर को झंडा रोहण के साथ शुरू कर 6 सितम्बर को शहर में जुलूस के साथ खत्म किया जाएगा।
बिंदु गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के खुले सत्र में समाज में काम कर रहे विभिन्न क्रांतिकारी संगठन, सामाजिक संगठन, ट्रेड यूनियन तथा प्रगतिशील और जनवादी जन भागीदारी करेंगे।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश