हल्द्वानी प्रकरण में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह बहुगुणा की जबरन गिरफ्तारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

हल्द्वानी प्रकरण में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह बहुगुणा की जबरन गिरफ्तारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
रामनगर (विमला अधिकारी)- हल्द्वानी में चल रहे ‘प्रकरण शुद्धिकरण’ मामले को लेकर उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में आज रामनगर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से सत्ता पक्ष के दबाव में आकर काम कर रही है। इस पक्षपातपूर्ण रवैये और पुलिसिया दमन के विरोध में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नैनीताल के एसएसपी का संयुक्त पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में तुरंत निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोनी ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कल रात हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल सिंह बहुगुणा जी निष्पक्ष तरीके से पुलिस थाने में अपनी दी गई तहरीर (शिकायत) की प्रगति के बारे में जानकारी लेने गए थे। वह यह जानने गए थे कि दी गई तहरीर पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। लेकिन पुलिस ने निष्पक्षता की सारी हदें पार करते हुए, सत्ता के दबाव में आकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को ही थाने से जबरन गिरफ्तार (अरेस्ट) कर लिया।
सुमित लोनी ने कहा, “पुलिस आज पूरी तरह भाजपा सरकार की कठपुतली बन चुकी है। अपनी जायज मांगों और न्याय की गुहार लगाने वाले विपक्ष के नेताओं को जबरन उठाना और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालना लोकतंत्र की हत्या है। युवा कांग्रेस इस दमनकारी नीति का पूर्ण रूप से विरोध करती है।”
यूथ कांग्रेस के नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि युवा कांग्रेस द्वारा दी गई तहरीर पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई और नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो यह आंदोलन केवल रामनगर या हल्द्वानी तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन और प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ पूरे उत्तराखंड में एक बड़ा उग्र प्रदेशव्यापी अभियान और आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
आज के इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव चांद खान, दीपक रावत, सभासद सचिन कुमार आर्या, विजय बिष्ट (कॉलेज अध्यक्ष एनएसयूआई) सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी व तमाम युवा साथी मौजूद रहे।

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
13 सितम्बर की रात्रि पारंपरिक जागर, 14 सितम्बर को होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, वार्डों में ताबड़तोड़ जांच
महिलाओं के साथ बढ़ती असमानता और हिंसा के खिलाफ प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन
नैनी झील में चला विशेष सफाई अभियान
पशुपालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र