स्कूली बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

नैनीताल (ललित जोशी)- नैनीताल के सेंट जॉन्स स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया और इस दौरान जमकर ठुमके लगाए साथ ही वाहवाही बटोरी।। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।
बच्चे राधा-कृष्ण के सुंदर रूप में बेहद आकर्षक नजर आए। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी की विशेष सजावट की गई।राधा रानी और श्रीकृष्ण के वेश में बच्चों को झूले में विराजमान कराकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ झूला झुलाया गया इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सेल्फी लेकर इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया।
नन्हे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे विद्यालय के वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और प्रेम, मित्रता व सदाचार के संदेश से अवगत कराया।
विद्यालय परिवार ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता रावत,उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, समेत ज्योति त्रिपाठी,
अनीता बोरा, आशा जोशी,लता फर्त्याल,रूचि साह,विक्रम सिंह रावत,किरन मेर,पल्लवी जोशी,किरन रतूड़ी, शाहीन,पूजा आर्या, लवी जोशी, तुलसी,पूनम,रेनू एवम समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
जमकर लगाए ठुमके

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश