प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

सम्मलेन के खुले सत्र में विभिन जनसंगठन, ट्रेड यूनियनों से आए प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सम्मेलन के खुले सत्र में आए वक्ताओं ने प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के चौथे सम्मेलन के सफल समापन की बधाई देते हुए कहा कि आज जिस तरह आधी आबादी का मजदूर मेहनतकश तबका अपने जीवन के संकट को लेके लड़ रहा है। ऐस में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का यह कार्यभार बन जाता है कि वह इन महिलाओं के साथ समस्त मजदूर आबादी के शोषण उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष खड़ा करे।
आज ना सिर्फ हमारा देश बल्कि पूरी दुनिया की आम जनता महंगाई बेरोजगारी, स्वास्थ्य के संकट से जूझ रही है और इसमें दुनिया के हर कोने में साम्राज्यवादी देशों द्वारा अपने वर्चस्व के लिए छेड़े जा रहे युद्ध स्थिति को और बदतर बना रही है।
वक्ताओं ने कहा कि जनता की इस बदहाल स्थिति का फायदा उठाते हुए दुनिया भर में फासीवादी ताकतें अपनी जड़ जमा रही हैं। पूरी दुनिया में ये ताकतें धर्म, नस्ल, राष्ट्रवाद के नाम पर नफरत की राजनीति फैला रही है। ये ताकतें महिलाओं पर प्रमुख रूप से निशाना बना रही है। उनके जीवन के हर पहलू पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही ये ताकतें जनता के संघर्षों में लगी क्रांतिकारी ताकतों को भी निशाना बना रही है। ऐसे में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की संघर्ष को तेज करने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
सम्मेलन ने सर्वसम्मति से साथी बिंदु को अध्यक्ष और साथी नीता को महासचिव चुना।




उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
जगद्गुरु शंकराचार्य से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स-फ्री: सनातन का सम्मान- नागर
मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन