योगासन चैंपियनशिप में रेनू राणा ने जीता रजत पदक

योगासन चैंपियनशिप में रेनू राणा ने जीता रजत पदक
रामनगर (विमला अधिकारी)- रामनगर महाविद्यालय की छात्रा रेनू राणा ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में संपन्न हुई 6th Nainital District Yogasana Sports Championship 2026-27 में सीनियर कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय पहुंचने पर छात्रा का महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर मोहन चंद्र पांडे, चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर लव कुश, योग प्रशिक्षक डॉक्टर मुरली धर कापड़ी अन्य प्राध्यापकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो एम सी पांडे ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की और बताया की योग विभाग योग शिक्षा और योग खेलों में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है छात्र-छात्राएं योग खेल ही नहीं रोजगार की दृष्टि से भी स्वरोजगार, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में योग विभाग के सैकड़ों विद्यार्थी कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि योग विभाग के योग प्रशिक्षक डॉक्टर मुरलीधर कापड़ी द्वारा विगत 7 वर्षों से योग शिक्षा/खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों एवं समाज हित में बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है योग विभाग रामनगर महाविद्यालय में कार्यरत योग प्रशिक्षक डॉक्टर मुरलीधर कापड़ी ने बताया कि छात्रा विगत 3 वर्षों से योग के क्षेत्र में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड, रजत,सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है वही महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय योग खेल प्रतियोगिताओं में दो बार चयनित हो चुकी है।
छात्रा का योग के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी उम्मीद है आने वाले राज्य स्तरीय योग खेल प्रतियोगिताओं में छात्रा का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर योग विभाग रामनगर महाविद्यालय गौरवान्वित करेगी। वही महाविद्यालय चीप प्रॉक्टर डॉक्टर लव कुश,योग प्रभारी, प्राध्यापक, प्राध्यापिका वर्ग, कर्मचारी द्वारा विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी गई।






15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित
दूषित पानी से फैल रही बीमारियों का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं दिये जाने के दिये निर्देश
सीएम धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं