धनौरी में रात के अंधेरे में कथित अवैध खनन

धनौरी में रात के अंधेरे में कथित अवैध खनन
रतमोउ नदी में प्रतिबंध के बावजूद खनन का खेल
हेड्रा और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से उठे सवाल
धनौरी(श्रवण गिरी)- धनौरी क्षेत्र के रतमऊ नदी में खनन पर प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में कथित रूप से खनन गतिविधियां जारी रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही नदी क्षेत्र में हेड्रा मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही शुरू हो जाती है। आरोप है कि मशीनों की मदद से नदी से खनन सामग्री निकाली जाती है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए उसे बाहर ले जाया जाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि खनन पर प्रतिबंध है, तो रात के समय नदी क्षेत्र में कथित रूप से मशीनें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कैसे पहुंच रही हैं? स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिना अनुमति खनन और परिवहन किया जा रहा है तो इससे सरकारी राजस्व को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। साथ ही नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण पर भी इसका असर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इन आरोपों पर कब कार्रवाई करते हैं और क्या रात के समय रतमऊ नदी में विशेष जांच अभियान चलाया जाता है?






गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जाना विकसित उत्तराखंड का सपना
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया काम मांगो अभियान
धामी सरकार के विजन को जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक