कलियर मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

कलियर- पिरान कलियर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ STF और कलियर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से कथित रूप से नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में ड्रग विभाग की टीम भी शामिल रही।
पुलिस के अनुसार, STF को सूचना मिली थी कि मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर STF, कलियर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 1150 Puroxiwin Spas के कथित ट्रामाडोल कैप्सूल तथा 10 Codectus TR कोडीन कफ सिरप बरामद किए। पुलिस का कहना है कि बरामद कैप्सूल मूल पैकिंग और लेबल हटाकर खुले में रखे गए थे।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि कैप्सूल ट्रामाडोल के हैं और उन्हें मूल पैकिंग हटाकर लूज में बेचते थे। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपियों के पास इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख अथवा मौके पर कोई चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन उपलब्ध नहीं था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्बान अली पुत्र अब्दुल मजीद, उम्र 40 वर्ष, निवासी महमूदपुर तथा आदिल पुत्र जिन्दा हसन, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुकरपुर, कोतवाली पिरान कलियर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त कार्रवाई में STF के निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल रवि पंत, कलियर थाने से ASI रामअवतार, हेड कांस्टेबल इसरार व माजिद तथा ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगुड़ी और हरीश सिंह शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं के कथित कारोबार को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।






दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुंबई में नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव