नवनियुक्त नामित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

नवनियुक्त नामित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
ऋषिकेश- नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय परिसर में नवनियुक्त नामित पार्षदों के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण का समारोह आयोजित किया गया। महापौर शम्भू पासवान ने सभी नवनियुक्त नामित पार्षदों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग द्वारा उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत नगर निगम ऋषिकेश के लिए जितेन्द्र पाल पाठी, सोनू पाण्डे, पूनम डोभाल, आशु अरोड़ा, गौरव कांत कैंथोला, सुमन रावत, ऋषि राजपूत और कमल शर्मा को नामित सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश के समग्र विकास में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
महापौर ने कहा कि सभी नामित पार्षद जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। वहीं नवनियुक्त पार्षदों ने शासन और महापौर का आभार जताते हुए नगर के विकास और नागरिकों की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।




मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री
दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु उठाएं समुचित कदम