महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने किया माल्यार्पण कर दी श्रदांजलि

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने किया माल्यार्पण कर दी श्रदांजलि
नैनीताल (ललित जोशी)-
सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सरल जीवन का संदेश आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रहा है। गांधी जी के विचार समाज में समानता, शांति और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और “जय जवान-जय किसान” का नारा देश के विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। शास्त्री जी का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों को इस प्रकार करें कि उनकी कार्यशैली विशिष्ट एवं अनुकरणीय बने। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अपनी ओर से कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी है।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आज की पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की ऋणी है।
इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने तल्लीताल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति स्थल पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने खादी भवन, मल्लीताल नैनीताल में चरखा चलाकर खादी एवं ग्रामोद्योग की परंपरा से जुड़ाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक, अध्यक्ष नगर पालिका डॉ. सरस्वती खेतवाल तहसीलदार अक्षय भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश सिंह , दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महान व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रंद्धाजलि दी व उन्हें याद किया।





नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
राज्य आंदोलन के शहीदों की प्रतिमाएं पैतृक गांव या निवास क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी: मुख्यमंत्री
एरीज में हिंदी पखवाड़े के तहत हुए पुरस्कार वितरण, राजभाषा पुरस्कार के लिए डॉ. तिवारी सम्मानित
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित