नटराज चौक के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे की जांच शुरू। परिवहन विभाग पीडब्ल्यूडी और पुलिस की होगी संयुक्त जांच। आरटीओ ने विभागों के साथ किया निरीक्षण।

ऋषिकेश
नटराज चौक के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लेकर प्रशासन हरकत में आया है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर परिवहन विभाग ने जांच प्रारंभ की है। जांच में देहरादून से आए आरटीओ देहरादून शैलेश तिवारी ने पुलिस के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर रोड की चौड़ाई को नापा और घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत की। घटना क्यों और कैसे हुई होगी इस संबंध में पुलिस से आपकी चर्चा की। आरटीओ ने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ जो कि इतनी बड़ी घटना घट गई। जिसमें यूकेडी के नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरटीओ ने बताया कि घटना के कारण जानने के लिए ही जांच शुरू की गई है। इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या कारगर कदम उठाए जाएं। इसके लिए भी रिपोर्ट तैयार कर कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उन वीडियो का भी संज्ञान लिया जा रहा है कि आखिरकार घटना के दौरान सड़क पर कितने वाहनों को पार्क किया गया था। घटना के दौरान सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह बची थी या नहीं। इसके अलावा जांच में अन्य कई बिंदु भी शामिल किए गए हैं। जिन पर जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश