डीके शर्मा तीसरी बार BCI सदस्य निर्वाचित, राजवीर बिष्ट बने उत्तराखंड बार काउंसिल अध्यक्ष

डीके शर्मा तीसरी बार BCI सदस्य निर्वाचित, राजवीर बिष्ट बने उत्तराखंड बार काउंसिल अध्यक्ष
ललित जोशी
नैनीताल- उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा तीसरी बार उत्तराखंड से बार काउंसिल ऑफ इंडिया बीसीआई के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। शर्मा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी हैं।
नवगठित बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में हुए चुनाव में देहरादून के अधिवक्ता राजवीर बिष्ट अध्यक्ष तथा सुशीला मेहता उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
डीके शर्मा इससे पहले 2004 से 2009 और 2018 से 2025 तक बीसीआई में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
डीके शर्मा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में शामिल हैं। वर्ष 2013 में उन्हें सीनियर एडवोकेट नामित किया गया था। वह उत्तराखंड सरकार के शासकीय अधिवक्ता और सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल, उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा ऊधमसिंह नगर जिला बार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कुछ माह पूर्व उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव में 23 सदस्य निर्वाचित हुए थे तथा हाल में दो महिला अधिवक्ताओं को को ऑप्ट सदस्य बनाए जाने के बाद बुधवार को बार बीसीआई सदस्य व उत्तराखंड बार काउंसिल की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बीसीआई सदस्य के लिए शर्मा को 26 में से 14 व चंद्रशेखर जोशी को 12 मत मिले।
अध्यक्ष पद के लिए राजवीर को 11, कुलदीप कुमार को 8, तथा योगेंद्र सिंह तोमर को 5 प्रथम वरीयता मत मिले। दो मत अवैध पाए गए। सुशीला मेहता निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
बीसीआई सदस्य का कार्यकाल पांच जबकि प्रदेश कार्यकारिणी का एक वर्ष का रहेगा। चुनाव में आठ विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।






अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्य सचिव ने एफपीओ को सस्टेनेबल बनाने के लिए इकोसिस्टम विकसित करने पर दिया जोर
प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराया जाएगा ग्लोबल मार्केट