एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना चंबा में आकस्मिक निरीक्षण

एसएसपी की विशेष पहल पर थाना चंबा में महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्मार्ट महिला बैरक विकसित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरक के सौंदर्यीकरण और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसका उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर स्थित मैस में चल रहे रंगाई-पुताई एवं सुधार कार्यों का भी अवलोकन किया। इसके अलावा जर्जर भवन और बाउंड्री वॉल से संबंधित निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए उनकी नियमित निगरानी और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
पुलिस मुख्यालय से लघु निर्माण एवं अनुरक्षण मद में प्राप्त धनराशि से कराए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करते हुए एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इन प्रयासों का उद्देश्य थाना परिसर की व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित बनाना और महिला पुलिसकर्मियों सहित सभी कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देना है।





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास, उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पैरवी रही अहम
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए थे तीनों आरोपी, 88 दिन में दाखिल की चार्जशीट
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ