सांसद त्रिवेंद्र से मिले भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ

सांसद त्रिवेंद्र से मिले भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ
देहरादून
देहरादून
हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद रावत ने फणींद्रनाथ शर्मा का स्वागत और अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्वास जताया कि फणींद्रनाथ शर्मा का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और मार्गदर्शन भाजपा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही उसे और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होगा।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता, सामूहिक प्रयास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शर्मा के अनुभव से संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फणींद्रनाथ शर्मा को उनके नवीन दायित्व के सफल निर्वहन और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।





मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित
निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक
युवा नशामुक्ति अभियान में सहभागी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता भी बनें : मुख्यमंत्री
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी